spot_img
34.5 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026
spot_img
spot_img

एंब्रोसिया एकेडमी के छात्रों ने बनाया तीस फुट का रावण: दशहरे पर होगा दहन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर गांव में स्थित एब्रोसिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर तीस फुट का एक आकर्षक रावण का पुतला तैयार किया है। यह पुतला दशहरे के अवसर पर दहन किया जाएगा। स्कूल परिसर में हर प्रति वर्ष दशहरे का आयोजन किया जाता है। इस बार छात्र-छात्राओं ने विशेष मेहनत से इस विशाल रावण को बनाया है।

दशहरे के कार्यक्रम के साथ ही स्कूल में रामलीला का मंचन भी किया जा रहा है। इसमें बच्चे राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित अन्य पात्रों की भूमिका निभा रहे हैं। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आसपास के गांव के बच्चे और ग्रामीण भी शामिल होंगे।

स्कूल के डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को दशहरे उत्सव की विस्तृत जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और ऐसे आयोजन बच्चों में सकारात्मक माहौल बनाते है

इस अवसर पर निर्देशक अरविंद कुमार सिंह, प्राचार्य वीरेंद्र कुमार, अध्यापिका अर्चना ओझा, विधि, पूजा, श्वेता, नीरज, उर्मिला, नारायण, ज्ञानेश और मनोज यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: लतीफशाह बीयर बंधा में डूबने से दो किशोरों की मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन तथा एखलाक (18) पुत्र साबिर अली "ईद के मौके...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks