spot_img
31.2 C
Varanasi
Monday, June 15, 2026

Chandauli news- आंधी-तूफान बारिश से तबाही, पेड़ गिरने से युवक की मौत

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
कमालपुर। बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया, वहीं कई इलाकों में भारी तबाही भी मचा दी। वही कई गांवों में पेड़ उखड़ गए, मकानों की छतें उड़ गईं और शादी-विवाह के पंडाल धराशायी हो गए। वही क्षेत्र ‌के इनायतपुर गांव में पेड़ की डाल गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

इनायतपुर गांव निवासी लालू राम (35) पुत्र राजकुमार घर के बाहर रखी चारपाई हटाने निकले थे। इसी दौरान तेज तूफान के बीच पास खड़े नीम के पेड़ की डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी, चार पुत्रियों व एक पुत्र को छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची धीना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, ढोढ़ीया गांव में गुमटी पलटने से अमरदेव राजभर (55) घायल हो गए। ढोढ़ीया गांव के सैफुल इस्लाम खान और तजम्मूल अंसारी के मकानों पर भी पेड़ गिरने से घरों व बाइक को नुकसान पहुंचा। क्षेत्र के कई गांवों में दर्जनों मकानों के करकट उड़ गए। तेज आंधी के चलते शादी समारोहों के पंडाल भी उखड़कर दूर जा गिरे, जिससे आयोजनों में अव्यवस्था फैल गई। अचानक आए तूफान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा और देर रात तक लोग नुकसान का आकलन करते रहे।

आंधी और बारिश से मौसम भले ही खुशनुमा हो गया हो, लेकिन इससे हुई तबाही ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है ।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 55 लाख की लागत से सड़क व नाली का होगा निर्माण

सड़क निर्माण से आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को होगी सहूलियत परिवर्तन टुडे चन्दौली Story By- नीरज अग्रहरि कमालपुर। सैयदराजा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks