spot_img
18.8 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले तीन दोस्तों की गंगा में डूबने से मौत,कोहराम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के जगदीशपुर घाट पर डूबे तीन दोस्तों का शव शुक्रवार की सुबह उतराया मिलने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये। तीनों के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दे कि गुरुवार की सुबह दोकटी थाना क्षेत्र के सावनछपरा निवासी विनय गोंड़ (14) पुत्र राजन गोंड़ व संदीप गोंड़ (15) पुत्र योगेंद्र गोंड़ तथा बेचनछपरा निवासी वसीम (15) भोजापुर ट्यूशन पढ़ने की बात बताकर साइकिल से निकले थे। शाम तक तीनों छात्र घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। इसी बीच, शाम करीब 6 बजे किसी ने जगदीशपुर गंगा घाट पर लावारिश पड़ी साइकिलें, चढ्ढी, बनियान, बैग में रखें कॉपी किताब पर लिखे नाम के आधार पर परिजनों को सूचना दी। यह सूचना मिलते ही परिजनों को सांप सूंघ गया।

तीनों छात्रों के परिजन रोते-बिलखते गंगा घाट पर पहुंचे और अपने लाडलों का सामान देख दहाड़ मारकर रोने लगे। आशंका थी कि तीनो दोस्त घर से ट्यूशन के लिए निकले तो जरूर, पर ट्यूशन सेंटर जाने की बजाय गंगा नदी में स्नान करते वक्त डूब गये होंगे। उधर, मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम बैरिया आलोक प्रताप सिंह, सीओ बैरिया मो. फहीम कुरैशी व दोकटी थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। छात्रों की तलाश शुरू हुई, पर सफलता नहीं मिल सकी। शुक्रवार की सुबह तीनों छात्रों का शव गंगा नदी में उतराया मिला।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

सीसीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरूकुल और यमुना ग्रुप की टीम बना विजेता

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी खेल मैदान पर सीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार की शाम तीसरे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks