spot_img
37.7 C
Varanasi
Tuesday, June 30, 2026

Chandauli news- ब्रह्म बाबा देवी माई के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो दिवसीय श्रृंगारोत्सव व विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, पूर्व प्रधान उमापति पाठक ने बताई ब्रह्म बाबा की महिमा

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चकिया। क्षेत्र के कमती कला गांव स्थित प्रसिद्ध आस्था के केंद्र श्री श्री 1008 ब्रह्म बाबा देवी माई ब्रह्म जी महाराज का वार्षिक दो दिवसीय श्रृंगारोत्सव मंगलवार को विधि-विधान एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दरबार में मत्था टेका।

श्रृंगारोत्सव के प्रथम दिन सोमवार को ग्रामीणों द्वारा परंपरागत तरीके से जल भराव, स्नान पूजन, फूल-मालाओं एवं आकर्षक सजावट के साथ अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस दौरान पूर्व प्रधान उमापति पाठक ने ब्रह्म बाबा एवं देवी माई की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह स्थान वर्षों से श्रद्धा और विश्वास का केंद्र रहा है। यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं बाबा के आशीर्वाद से पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की एकजुटता और सहयोग से इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। युवा प्रभात पाठक व सुभाष पाठक के सहयोग से आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान उमापति पाठक, शिवानंद पाठक, मनोज पाठक, राजेश पाठक, डॉ. संजय पाठक, कृष्णानंद पाठक, मंगला पाठक, प्रेम शंकर पाठक, सुरेंद्र पाठक, आदर्श पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं क्षेत्र के श्रद्धालु मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- फाइल निस्तारण के विवाद में अधिवक्ता पर हमला, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती

राजस्व लिपिक पर गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश; आंदोलन की चेतावनी तहसील में विवाद के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks