spot_img
28.6 C
Varanasi
Friday, July 31, 2026
spot_img

Chandauli news- मिड-डे मील की थाली में मिला कीड़ा, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप; जांच शुरू

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

बीएसए ने तत्काल बैठाई जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद के पीडीडीयू नगर क्षेत्र स्थित एक परिषदीय विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों को परोसे गए मिड-डे मील में कीड़ा मिलने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए।

वीडियो: बीएसए का बयान

बच्चों के भोजन में मिली गंभीर लापरवाही

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 31 जुलाई को एनजीओ महिला एवं विकास संस्थान, मोदीनगर (गाजियाबाद) द्वारा प्रतिदिन की भांति पीडीडीयू नगर क्षेत्र के 13 विद्यालयों में मिड-डे मील का वितरण किया गया। इसी दौरान कंपोजिट विद्यालय पूर्वी बाजार, पीडीडीयू नगर में एक छात्र की थाली में भोजन के साथ कीड़ा निकल आया। घटना सामने आते ही विद्यालय में मौजूद शिक्षक एवं कर्मचारी सतर्क हो गए और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

बीएसए ने तत्काल जांच के दिए निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि घटना अत्यंत गंभीर है। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक जांच शुरू करा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में जिस भी संस्था, एजेंसी अथवा संबंधित पक्ष की लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध नियमानुसार तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्य विद्यालयों में भी बढ़ाई गई निगरानी

घटना के बाद शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता की निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भोजन वितरण से पूर्व उसकी गुणवत्ता की भली-भांति जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

शिक्षा विभाग का कहना है कि विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सिद्ध होती है तो संबंधित संस्था या जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- संस्कार, शिक्षा और संस्कृति का संगम बना महर्षि वेदव्यास पूजनोत्सव, कमलापति पाण्डेय ‘व्यास सम्मान-2026’ से सम्मानित

महर्षि वेदव्यास के आदर्शों से ही सशक्त होगा राष्ट्र का भविष्य : डॉ. अशोक कुमार ज्योति सकलडीहा इंटर कॉलेज में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks