spot_img
39.8 C
Varanasi
Tuesday, June 30, 2026

त्योहारों को लेकर सकलडीहा कोतवाली मे व्यापारी और प्रधानों के साथ संयुक्त रूप से बैठक: स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी पर जोर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। दिवाली और डाला छठ महापर्व को लेकर गुरूवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी ने प्रधान और व्यापारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान दिवाली से पूर्व कस्बा और घाटों की साफ सफाई और सुरक्षा को लेकर बैरियर लगाये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही व्यापारियों को बगैर अनुमति पटाखा दुकानें न लगाये जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर लोगों को स्वदेशी की खरीदारी पर जोर दिया।

व्यापारियों को बगैर अनुमति पटाखा दुकानें न लगाये जाने का निर्देश

दिवाली पर कस्बा और शहरों में खरीदारों की भीड़ लगने लगा है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सुरक्षा में जुटी हुई है। डीएम और एसपी के निर्देश पर एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी ने व्यापारियों और प्रधानों के साथ संयुक्त रूप से बैठक किया। इस दौरान व्यापारियों को दिवाली पर बगैर अनुमति पटाखा दुकाने न खोले जाने का निर्देश दिया।

स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी पर जोर

इसके साथ ही स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी पर जोर दिया। साथ ही मिठाई दुकानदारों को बगैर मिलावट खाद्य सामाग्री का उपयोग करने का चेतावनी दिया। साथ ही प्रधानों को ग्राम पंचायत अधिकारी से मिलकर घाटों की साफ सफाई और पानी के अंदन बैरियर लगाने का निर्देश दिया।

डाला छठ महापर्व से पूर्व घाटों की साफ सफाई और लगाये बैरियर

कहा कि किसी भी हाल में दिवाली से लेकर डाला छठ महापर्व तक घाटों की साफ सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। अंत में राजस्व कर्मियों और कोतवाली पुलिस के साथ बीट के सिपाहियों को लगातार सुरक्षा के बाबत पल पल की जानकारी देखने को बताया।

इस मौके पर कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव,कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय, विजय राज, प्रधान भाईराम, जयप्रकाश, अमित सिंह, अमरनाथ खरवार, सुभाष बिंद, अशोक कुमार, राजेश सेठ, शिवमिलन तिवारी, अर्जुन मौर्या, विजय चौहान, सुरेन्द्र यादव, संतोष यादव सहित अन्य प्रधान और व्यापारी मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ब्रह्म बाबा देवी माई के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो दिवसीय श्रृंगारोत्सव व विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, पूर्व प्रधान उमापति पाठक ने बताई ब्रह्म बाबा की महिमा परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks