spot_img
31.1 C
Varanasi
Thursday, October 1, 2026
spot_img

सकलडीहा कस्बा में सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश: जर्जर मार्ग से गुजरते है ग्रामीण और राहगीर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा की भीतरी बाजार की सड़क मरम्मत के लिये कई बार व्यापारियों और किसानों की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने सड़क मरम्मत कराये जाने को लेकर आश्वासन दिया। बीते दो सप्ताह पूर्व सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया। आवागमन में सुबह शाम पैदल और वाहन से आने जाने वाले राहगीर और ग्रामीणों को समस्या हो रही है। इसके बाद भी जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो व्यापारी आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरेंगे।

सकलडीहा कस्बा की भीतरी बाजार की मार्केट सड़क की जर्जर हाल और अतिक्रमण के कारण व्यापारियों का कार्य प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कई बार सड़क मरम्मत को लेकर व्यापारियों ने किसान नेताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया। मौके पर डीसी मनरेगा,एसडीएम और सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव पहुंचकर सड़क निर्माण शुरू कराये जाने का आश्वासन दिया। चार माह से अधिक समय बीत गया। लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ देने से आवागमन और भी प्रभावित हो गया। जिससे कारोबार पूरी तरह चौपट होने लगा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों के अनजान होने के कारण कार्यदायी संस्था सिर्फ गिट्टी गिराकर कोरमपूर्ति कर लिया है। सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ देने से आवागमन में समस्या के साथ महिलायें और बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे है। समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर व्यापारियों के साथ आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के लिये कार्यदायी संस्था को बताया गया है। निर्माण कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दुर्गा पूजा में नियमों की अनदेखी पर होगी कड़ी कार्रवाई: आयोजकों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। आगामी शारदीय नवरात्रि, दशहरा एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks