spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

किन्नरों ने चहनियाँ चौराहे पर किया चक्का जाम:  24घंटे के अंदर हो ब्लास्ट के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज बाजार स्थित खुशबु किन्नर के मकान पर रविवार की देर रात लगभग 12.30बजे हुए ब्लास्ट के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी से नाराज किन्नरों ने चहनियाँ चौराहे पर चक्का जामकर तांडव शुरू कर दिया। सूचना पर पहुचे क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी व उपजिलाधिकारी कुन्दन राज ने किन्नरों को समझाते हुए मामले को शान्त करवाया।

वही खुश्बू किन्नर व उसके तीन दर्जन से अधिक सहयोगियों ने बुद्धवार की लगभग 11बजे चहनिया चौराहा जाम कर दिया सूचना मिलते ही बलुआ एसएचओ अतुल प्रजापति ने आलाधिकारियों को सूचना देते हुए यथा स्थित को संभालने में जुट गये। उसक बाद किन्नरां का समूह बलुआ थाना पर पहुच कर थाने का घेराव कर अपनी मांग को डटे रहे। आलाधिकारियां के समक्ष किन्नरों ने मांग करते हुए कहा कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी व आरोपितों के घर पर बुल्डोजर की नही चलता तब हम लोग जाम समाप्त नही करेगे। जिस पर सर्किल के अधिकारियों ने मौके की स्थित को भापते हुए कमान अपने हाथ में लेकर किन्नरो को समझाने बुझाने में जुट गये। वही किन्नरो ने पुलिस को 24घंटे का आश्वासन देते हुए बताया कि अगर 24घंटे के अन्दर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व उनके मकान पर बुलडोजर चलवाया जायेगा तो हम लोग पुनः चक्का जाम करने को बाध्य होगे और अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

मौके एतिहात के तौर पर सीओ सदर देवेन्द्र कुमार कुशवाहा धानापुर व सकलडीहा की पर्याप्त पुलिस बल तैनात रही।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks