spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

बाइक के धक्के से किसान की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बिशनपुरा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक के धक्के से 56 वर्षीय शिव शंकर राजभर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुड़ गई है। वहीं बाइक सवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गयी है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव परिजनों से मिलकर हर संभव सहयोग का भरोशा दिया।

बिशनपुर गांव के शिव शंकर राजभर उर्फ ननहकू शुक्रवार की शाम को दुर्गा मंदिर पर भजन कीर्तन के लिए जा रहे थे। इसी बीच कमालपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक के धक्के से शिव शंकर राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए । जहां उनकी इलाज के दौरान मौत होगी । शिव शंकर की मौत की खबर सुनते ही पत्नी मीना देवी बेटी राजवंती,विद्यावंती,पूनम,सरोज और बेटा पप्पू राजभर सहित परिजनों में कोहराम मच गया।

इस बाबत कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि बाइक के टक्कर से किसान की मौत हो गई है। बाइक सवार युवक को बाइक के साथ पकड़ लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks