spot_img
29.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026

आयुर्वेदिक वेलनेस मार्गदर्शन से महिला को मिला सकारात्मक अनुभव: गर्भावस्था की पुष्टि होने पर परिवार में खुशी का वातावरण

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

लंबे संघर्ष के बाद आयुर्वेदिक वेलनेस मार्गदर्शन से महिला को मिला सकारात्मक अनुभव

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। प्रो वरदान वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा महिला स्वास्थ्य से संबंधित एक भावनात्मक वेलनेस अनुभव हाल ही में सामने आया है। संबंधित महिला ने बताया कि वह पिछले लगभग दस वर्षों से मातृत्व की इच्छा को लेकर लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से काफी निराश हो चुकी थी।

चिकित्सकीय जाँच में गर्भावस्था की पुष्टि होने पर परिवार में खुशी का वातावरण

महिला के अनुसार, उसने इस दौरान देश के कई बड़े शहरों में जाकर परामर्श लिया। यहाँ तक कि वह चेन्नई तक भी गई, जहाँ विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए गए, किंतु स्वास्थ्य में कोई संतोषजनक सुधार महसूस नहीं हुआ। लगातार असफलताओं के कारण वह मानसिक और भावनात्मक रूप से टूट चुकी थी। इसी दौरान महिला ने प्रो वरदान वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के बारे में जानकारी प्राप्त की और वहाँ पहुँचकर अपनी पूर्व चिकित्सकीय जाँच रिपोर्ट एवं जीवनशैली से जुड़ी समस्याएँ साझा कीं। केंद्र की ओर से आयुर्वेदिक वेलनेस सिद्धांतों के अनुरूप जीवनशैली, आहार एवं वेलनेस उत्पादों से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
महिला ने बताया कि नियमित रूप से वेलनेस गाइडलाइन का पालन करने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार जाँच कराने के बाद उसने अपने स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन महसूस किया। आगे की चिकित्सकीय जाँच में गर्भावस्था की पुष्टि होने पर परिवार में खुशी का वातावरण बन गया।

इस संबंध में प्रो वरदान वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर जयशंकर अग्रवाल, जो कि होलिस्टिक हेल्थ एक्सपर्ट हैं, उन्होंने ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य किसी भी प्रकार का चिकित्सीय इलाज या दावा करना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रो वरदान वेलनेस में आयुर्वेदिक सिद्धांतों के आधार पर जीवनशैली संतुलन और वेलनेस सहयोग पर कार्य किया जाता है।

श्री अग्रवाल के अनुसार, “हमारा प्रयास लोगों को प्राकृतिक और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। आयुर्वेदिक वेलनेस मार्गदर्शन के माध्यम से शरीर को सहयोग दिया जाता है, जबकि चिकित्सीय निदान और उपचार का निर्णय पंजीकृत चिकित्सक द्वारा ही किया जाना चाहिए।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक स्थिति भिन्न होती है और वेलनेस से जुड़े परिणाम व्यक्ति विशेष पर निर्भर करते हैं। यह अनुभव आयुर्वेद, संतुलित दिनचर्या और सकारात्मक सोच के महत्व को दर्शाता है, जिससे क्षेत्र में आयुर्वेदिक वेलनेस के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: संदिग्ध परिस्थियितों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के अमरीपुर गांव में मंगलवार की सुबह 30वर्षीय युवक आनन्द कुमार पाण्डेय अचेतावस्था...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks