spot_img
27.1 C
Varanasi
Monday, June 1, 2026

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में चंदौली से पांच प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतिभाग के लिए विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे भाषण

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शनिवार को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परम्पराओं तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में आयोजित किया गया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित करते हुए देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास तथा अभिव्यक्ति क्षमता को सुदृढ़ करते हैं।

जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि युवाओं को संसदीय प्रणाली का व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से इस आयोजन को जनपद स्तर पर संचालित किया गया। शीर्ष पांच चयनित प्रतिभागियों में प्रथम स्थान अंजू यादव, द्वितीय स्थान सुहानी तिवारी,तृतीय नियामत अली, चतुर्थ स्थान सौरभ सिंह, पंचम स्थान अच्युत त्रिपाठी ने प्राप्त किया। यह सभी पांच प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतिभाग के लिए विधानसभा में भाषण प्रस्तुत करेंगे।

जिला नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगी।

निर्णायक मंडल में प्रो. ध्रुवभूषण सिंह प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धानापुर, प्रो. दयानिधि सिंह यादव, सकलडीहा पीजी कॉलेज, डॉ. हरीश कुमार, बीएचयू, डॉ. विकास सिंह, बीएचयू, डॉ.विनोद कुमार, लालबहादुर शास्त्री पी. जी. कॉलेज मुग़लसराय रहे।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संसदीय गतिविधियों का प्रभावी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्याम लाल यादव अंत में डॉ. रजनीश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बोर्ड परीक्षाओं में जनपद मे टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 19 मेधावी छात्र- छात्राओं का हुआ भव्य सम्मान

परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks