spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

फाग महोत्सव भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा: डॉ. राजलक्ष्मी राय

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

रंग-रस और लोकगीतों से सराबोर हुआ माहौल: तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का किया उत्साहवर्धन

परिवर्तन टुडे डेस्क
Story By- प्राची राय
वाराणसी। रविवार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ फाग महोत्सव का भव्य आयोजन महिला भूमिहार समाज के सम्मानित सदस्यों ने होटल हिन्दुस्तान मे किया किया।

महोत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन डॉ. सरोज पाडेय, आशा राय, वंदना सिंह, शंकुतला राय ने किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम को आगे बढाया गया उपस्थित महिलाओ ने , होली गीत और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी , जिनसे पूरा वातावरण रंग और उमंग से भर गया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डॉ. राजलक्ष्मी राय ने बताया कि ” फाग महोत्सव भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है, जो प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से हमारी लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि हमारी समृद्ध लोक परंपराएँ निरंतर जीवित रह सकें। सरिता राय, पुष्पा राय, सौम्या, काजल, अर्चना ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

इस कार्यक्रम मे पूनम सिंह, प्रतिमा राय, वंदना सिंह, विजेयता राय, किरन राय बीना सिंह, सुमन सिंह, सरिता, बबिता, चंद्रकला राय, सीमा राय, सोनी, पूनम, प्राची, रंजना, उमा, विनीता, पूनम सिंह, अनीता, नीलिमा, खुशबू , अंकिता,स्वप्निल रिमझि , ऋतू , नीलू संध्या आदि सम्मिलित रही।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks