spot_img
30.6 C
Varanasi
Friday, October 9, 2026
spot_img

बथावर गांव में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन: हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। गुरुवार को विकास खंड क्षेत्र के बथावर गांव में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बजरंग बली मंदिर परिसर मे सुंदरकांड हरि नाम संकीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां स्थानीय ग्रामीणों के साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर मनोकामनाएं मांगीं।

हनुमान जन्मोत्सव के तहत विशेष श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन के दौरान हरि नाम संकीर्तन और भजन-कीर्तन का सिलसिला लगातार चलता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया।

आयोजन के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था स्थानीय ग्रामीणों और आयोजकों द्वारा मिलकर की गई थी, जो पूरे दिन सुचारू रूप से चलती रही। इस धार्मिक आयोजन में बथावर गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- व्यापारी से लूट के शीघ्र खुलासे की मांग, एसपी से मिले व्यापार मंडल पदाधिकारी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। चहनियां क्षेत्र के व्यापारी से मारपीट कर एक लाख बीस हजार रुपये लूटे जाने की...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks