परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। नईबाजार महेसुआ निवासी राकेश मौर्या के बेटे निलेश मौर्या का यूपीपीसीएस की परीक्षा में 96 वें रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य करके पद पर चयन हुआ है। शुक्रवार को सकलडीहा में एक शिक्षण संस्थान पर शिक्षक और छात्रों ने मिठाई और मालाफूल व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर ने अपनी सफलता के बारे में छात्रों से साझा किया।

असिस्टेंट कमिश्नर नीलेश मौर्या ने कहा कि जीवन में सफलता उन्हीं को मिलता है जो नकरात्मक सोच और नगेटिव लोगों से दूर रहते है। बेहतर पढ़ाई चार से छ: घंटा में भी हो सकती है। पढ़ाई के लिये नींद भी जरूरी है। तैयारी करते समय जो चीज याद होगया है उसके आगे की पढ़ाई पढे। किसी भी पढ़ाई को नोट बनाये। गाइड नही। दिमाग जितना फ्री रहेगा उसे उतना ही सफलता होगी। पढ़ाई कही भी किया जा सकता है। बस वीजन क्लीयर होना चाहिये।
इस मौके पर शिक्षक अंगद पांडेय, अविनाश पांडेय, आयुष पांडेय, आशीष पांडेय, खुशी पांडेय, शीतल जायसवाल, प्रज्ञा पाल, संजना जायसवाल, श्रृष्टि तीवारी आदि ने मालाफूल और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।



