spot_img
32.1 C
Varanasi
Saturday, June 13, 2026
spot_img

तीन कीटनाशक विक्रेताओं का अभिलेख अपूर्ण मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद मे शनिवार को कृषि विभाग ने औचक निरीक्षण के दौरान तीन कीटनाशक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इन विक्रेताओं पर कीटनाशक स्टॉक का बिक्री और वितरण रजिस्टर उपलब्ध न कराने तथा एक्सपायरी कॉर्नर न बनाने का आरोप है।

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि यह कार्रवाई अपर मुख्य सचिव (कृषि), उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर की गई। जनपद में कीटनाशी निरीक्षकों की दो टीमें गठित की गई थीं, जिनमें उप कृषि निदेशक, सहायक निदेशक मत्स्य अधिकारी, जिला कृषि/कृषि रक्षा अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी शामिल थे।

इन टीमों ने 25 अप्रैल 2026 को कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण और छापेमारी की। टीम-1 ने 6 प्रतिष्ठानों का, जबकि टीम-2 ने 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 6 कीटनाशी नमूने भी लिए गए। जिन तीन कीटनाशी विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें मेसर्स कृष्णा फर्टिलाइजर, सकलडीहा; मेसर्स एग्रीकल्चर सेंटर, चहनियां; और मेसर्स विकास बीज भंडार, चहनियां शामिल हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि इन विक्रेताओं द्वारा नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है, तो कीटनाशी अधिनियम 1968 और कीटनाशक नियमावली 1971 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मनियारपुर गांव में जनचौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनी समस्या

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के मनियारपुर गांव में शुक्रवार को जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks