spot_img
32.8 C
Varanasi
Saturday, July 4, 2026

Chandauli news- बालू लदी ट्रेलर ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, चालक सहित दो घायल

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

बालू लदी ट्रेलर का चालक मौके से फरार, घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। ट्रेलर को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

परिवर्तन टुडे चंदौली
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के धीना अमड़ा मार्ग पर डिग्घी गांव के समीप बालू लदी ट्रेलर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे मौके पर ट्रैक्टर का इंजन व टाली सड़क पर पलट जाने से 25 वर्षीय चालक दिलीप अग्रहरि व हरिवंश प्रजापति दबकर घायल हो गए। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला। ट्रैक्टर इंजन व टाली सड़क पर पलटने से मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए कमालपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वही जेसीबी से ट्रैक्टर इंजन व टाली को सड़क किनारे करवाकर आवागमन शुरू कराया।

डिग्घी निवासी ट्रैक्टर चालक 25 वर्षीय दिलीप अग्रहरि ट्राली पर लकड़ी लादकर ले जा रहे थे। जबकि ट्रैक्टर के इंजन पर गांव के हरिवंश प्रजापति बैठे थे। अभी ट्रैक्टर डिग्घी गांव के समीप पहुंचा ही था कि अमड़ा के तरफ से तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रेलर ने ट्रैक्टर में जोरदार धक्का मार दिया। इससे टैक्टर का इंजन व टाली सड़क पर पलट जाने से चालक दिलीप व हरिवंश ने ट्रैक्टर इंजन के नीचे दब गए। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। मौके से ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला।

सूचना पर धीना थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव अपने हमराहियों संग मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए कमालपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वही जेसीबी से ट्रैक्टर इंजन व टाली को सड़क किनारे करवाकर आवागमन शुरू कराया। तब जाकर राहगीरों से राहत लिया।

इस संबंध में धीना थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि बालू लदी ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया है। घायलों का कमालपुर निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। ट्रेलर को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आज आयोजित होगी ‘तेजस वर्कशॉप’

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। जनपद के नवाचारी युवाओं, स्टार्टअप उद्यमियों तथा पारंपरिक उत्पादों से जुड़े कारीगरों के लिए शनिवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks