spot_img
27 C
Varanasi
Tuesday, October 6, 2026
spot_img

Chandauli news- मजबूत सूचना तंत्र की जानकारी और अनुसासन ही बेहतर पुलिसिंग: सीओ

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। शासन की ओर से नवनियुक्त रंगरूट सिपाहियों को दस सप्ताह का दैनिक दिनचर्या के संबध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। शनिवार को सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और कोतवाल भूपेन्द्र निषाद नवनियुक्त् पुलिस कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग को लेकर जागरूक किया। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों की प्रदत्त रजिस्टर का अवलोकन करते हुए क्षेत्र की अनुभव के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि गांव से लेकर कस्बा तक मजबूत सूचना तंत्र के साथ अनुशासित होकर रहना ही बेहतर पुलिसिंग होगा। कार्यशाला के माध्यम से बीएनएस की विभिन्न धाराओं से लेकर लोगों के बीच कैसे सामंजस बनाकर आम जनता का सहयोग करने के बारे में बताया। उन्होंने महिला हेल्प डेक्स के संचालन और उनके द्वारा किये गये कार्यो का बेहतर ढ़ग से अवलोकन करते हुए प्रतिदिन की दिनचर्या के बारे में जानकारी प्राप्त किया। कहा कि समय से पीडि़तों को न्याय दिलाना ही पुलिस का धर्म है। बगैर दबाब के कार्य करने के बारे में जानकारी दिया। इसके साथ ही क्षेत्र के प्रधान,सम्मानित व्यक्तियों की सूची, धार्मिक पर्व की जानकारी जुटाने के बारे में जानकारी दिया।

इस मौके पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,गोपाल तिवारी, राणा यादव, गुड़िया यादव, विजय शंकर चौहान, दिनेश राम, जगदीश यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत, छह किलोमीटर दूर मिला शव

परिजनों में मचा कोहराम, प्रतिदिन नहर किनारे टहलने और व्यायाम करने जाते थे शामू राम परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। बलुआ...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks