परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कुचमन फीडर की केबिल भ्रष्ट हो जाने से शुक्रवार की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक दर्जनों गांव की आपूर्ति ठप रहा। जिसके कारण इस भीषण गर्मी और उमस में लोग सुबह से लेकर शाम तक परेशान रहे। देर शाम तक केबिल जोड़ने पर बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया।

सकलडीहा बिजली उपकेन्द्र के ग्रामीण उपकेन्द्र से सकलडीहा द्वितीय,नोनार,कुचमन,चहनिया,कमालपुर फीडर का संचालन होता है। सुबह आठ बजे अचानक कुचमन फीडर की केबिल भ्रष्ट हो जाने से ताजपुर, बथावर, सरेहुआ, चकरिया,दरियापुर,बहबलपुर,कुचमन सहित दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप होगया। जिससे इस भीषण गर्मी में सुबह से लेकर शाम तक हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली के अभाव में पेयजल,मोबाइल,टीवी,फ्रीज और एसी जैसी इलेक्ट्रानिक सामान शोपीष बनकर रह गया। बिजली आपूर्ति आठ घंटे से अधिक बंद होने पर इंवर्टर भी बंद होगया। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी समस्या हुई। देर शाम 6 बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया।
इस बाबत एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि कुचमन फीडर की केबिल भ्रष्ट हो जाने पर वैकल्पिक रूप से नया केबिल लगाया गया। भ्रष्ट केबिल सही होने पर पुन: बिजली आपूर्ति जोड़ दिया जायेगा।
इस मौके पर जेई मनीष कुमार,निरंजन,प्रवीण कुमार सहित अन्य रहे।


