spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं, ताजिया कमेटी के पदाधिकारियों, संभ्रांत नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले सभी ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित एवं परंपरागत मार्गों से ही निकाले जाएंगे। बिना अनुमति किसी नए मार्ग अथवा नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की असुविधा अथवा दुर्घटना की संभावना न रहे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी ताजिया अपने निर्धारित क्रम एवं समयानुसार ही निकाले जाएंगे तथा किसी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं ताकि ताजियेदारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने सभी ताजिया कमेटियों एवं नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने तथा पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने की अपील की

पीस कमेटी बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, उप- जिलाधिकारी व समस्त क्षेत्राधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं धर्मगुरु, पीस कमेटी पदाधिकारीगण मौजूद रहें।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में शनिवार की देर शाम...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks