spot_img
31.2 C
Varanasi
Tuesday, September 22, 2026
spot_img

Chandauli news- सेना की ट्रेनिंग पूरी कर गांव वापस लौटे जवान का हुआ भव्य स्वागत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के पदुमनाथपुर गांव में सोमवार को सेना की ट्रेनिंग पूरी कर वापस लौटे भारतीय थल सेना के जवान का ग्रामीणों आयोजन कर भव्य तरीके से स्वागत किया। गांव आने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे फूल मालाओं से लादकर भारत माता की जयघोष का नारा लगाया।

पदुमनाथपुर गांव निवासी राम अवध पांडेय के छोटे पुत्र गौरव पांडेय वर्ष 2025 में दिसंबर मास में भारतीय सेना मे अग्निवीर सेवा में चयनित होकर प्रशिक्षण के लिए गए थे। छः मास की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जवान जैसे ही अपने गृह जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रेलवे जंक्शन पर उतरा वैसे ही ग्रामीणों ने वहां उसका शानदार स्वागत किया और पूरे सम्मान के साथ उसे गांव लेकर वापस आएं। गांव आने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे फूल मालाओं से लादकर भारत माता की जयघोष का नारा लगाकर माहौल देश भक्ति मय बना दिया।

इस मौके पर राधेश्याम पांडेय, रामजन्म पांडेय,राम अवध पांडेय, रमाकांत पांडेय, देवेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली को शराब मुक्त कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा पत्रक

शराब के बढ़ते सेवन से घरेलू हिंसा, अपराध और आर्थिक परेशानी का आरोप परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जनपद में शराब...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks