spot_img
30.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

Chandauli news- सकलडीहा में चला “बाल श्रम मुक्त अभियान”, व्यापारियों को किया गया जागरूक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
सकलडीहा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आकांक्षी जनपदों को वर्ष 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में “बाल श्रम मुक्त अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सकलडीहा कस्बे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सकलडीहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णा सेठ, श्रम विभाग चंदौली एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) की टीम द्वारा व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर किसी भी बाल श्रमिक को कार्य पर न रखें और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें। टीम द्वारा बाजार क्षेत्र की विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर “बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान” संबंधी जागरूकता स्टिकर भी लगाए गए।

इस अवसर पर बाल श्रम, बाल संरक्षण एवं बच्चों के शिक्षा के अधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि यदि कोई बाल श्रमिक, संकटग्रस्त अथवा असहाय बच्चा दिखाई देता है तो इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, पुलिस विभाग, श्रम विभाग अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई को दी जा सकती है।

उपस्थित व्यापारियों ने बाल श्रम मुक्त चंदौली के संकल्प का समर्थन करते हुए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और अभियान में सक्रिय सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

इस मौके पर राकेश कुमार यादव डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड राइट्स एसोसिएट (Association for Voluntary Action-AVA) चंदौली, प्यारे लाल, सुनील गुप्ता, संतोष सेठ, चंदा सोनी, दीपक सेठ, विनोद गुप्ता, हिमांशु वर्मा, राजेश मौर्या, राकेश, मदन यादव, गुड्डू गुप्ता, बरकत अली, भोदू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कानून जानेंगी बेटियां, तभी मजबूत होगा सुरक्षा का आधार; चंदौली में विधिक जागरूकता अभियान

पॉक्सो अधिनियम, महिला एवं बाल अधिकारों तथा निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks