spot_img
26.6 C
Varanasi
Tuesday, August 18, 2026

Chandauli news- आंध्र प्रदेश में चंदौली के युवक की दर्दनाक मौत, तीन दिन बाद शव पहुंचा तो दहाड़ मारकर रो पड़े परिजन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव निवासी 32 वर्षीय युवक की आंध्र प्रदेश के अंगोल स्थित मार्बल ग्रेनाइट कंपनी में काम करने के दौरान क्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार की सुबह एंबुलेंस से तीन दिन बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

इटवा गांव निवासी सारनाथ राजभर के चार पुत्र सुनील, संदीप, सुशील और अनिल राजभर हैं। अनिल राजभर अपने दो भाइयों के साथ आंध्र प्रदेश के अंगोल में एक निजी मार्बल कंपनी में काम करता था। करीब एक माह पूर्व दादा की तेरही कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वापस काम पर चला गया था।

परिजनों के अनुसार बीते 28 जून की शाम करीब पांच बजे अनिल क्रेन पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
बुधवार सुबह करीब छह बजे एंबुलेंस से शव घर पहुंचा तो पत्नी बिंदु देवी, पुत्र अनुज, पुत्री अनामिका और माता अग्नि देवी सहित अन्य परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। यह दृश्य देखकर मौजूद ग्रामीण भी भावुक हो गए। परिजनों ने बलुआ घाट पर युवक का अंतिम संस्कार किया।

ग्रामीणों ने परिवार की आर्थिक स्थिति खराब बताते हुए जिला प्रशासन से मदद की मांग की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ट्रेन की चपेट में आने से बीटेक छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव के समीप मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार करते...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks