spot_img
32.9 C
Varanasi
Sunday, August 30, 2026
spot_img

Chandauli news- सकलडीहा इंटर कॉलेज में हरित संकल्प, 110 पौधों का हुआ वृक्षारोपण

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधों की जियो टैगिंग, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आह्वान पर आयोजित महावृक्षारोपण महोत्सव-2026 एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत रविवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्वक 110 पौधों का रोपण किया गया। रोपित सभी पौधों की जियो टैगिंग भी की गई, जिससे उनके संरक्षण और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि आज का दिन पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का दिन है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा।

उन्होंने सभी से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, एनसीसी एवं स्काउट के कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. प्रमोद पांडेय, संतोष मिश्रा, त्रिभुवन सिंह, संतोष विश्वकर्मा, राजबली प्रसाद, उमेश यादव, वंशराज, गिरीश चंद्र, संजय मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, रविंद्र यादव, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दिलीप सोनकर, विनोद कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा पीजी कॉलेज की दो छात्राओं ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

अंशु यादव और सुरभि जायसवाल ने हासिल की सफलता, सहायक प्रोफेसर बनने की शैक्षणिक योग्यता भी पूरी परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks