spot_img
32.1 C
Varanasi
Saturday, September 12, 2026
spot_img

Chandauli news- गंगा तट संरक्षण की मुहिम तेज, वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। गंगा के बढ़ते कटाव से गांवों के अस्तित्व पर मंडरा रहे संकट को देखते हुए श्री त्रिदण्डी स्वामी आश्रम, विसूपुर में मंगलवार को मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में गंगा संरक्षण एवं वृक्षारोपण विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गंगा तट को सुरक्षित एवं पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से 200 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विन्ध्याचल तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि वृक्ष बंधु डॉ. परशुराम सिंह ने पौधरोपण कर किया।

मुख्य अतिथि विन्ध्याचल तिवारी ने कहा कि गंगा का कटाव लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में भविष्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि लगभग चार दशक पहले गंगा गांव से करीब 500 मीटर दूर बहती थी, लेकिन वर्षों की उपेक्षा के कारण लगभग 450 मीटर भूमि गंगा की धारा में समा चुकी है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में गांव का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है। केवल सरकार पर निर्भर रहने के बजाय समाज को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। गंगा तट पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण और हरित पट्टी विकसित कर कटाव की गति को काफी हद तक रोका जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि वृक्ष बंधु डॉ. परशुराम सिंह ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। इनमें अनेक औषधीय गुण विद्यमान हैं, जो मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक किसी न किसी रूप में मनुष्य के काम आते हैं। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और गंगा कटाव जैसी गंभीर समस्याओं का सबसे प्रभावी समाधान अधिकाधिक वृक्षारोपण ही है। उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक जनआंदोलन का रूप तभी ले सकता है, जब प्रत्येक व्यक्ति इसे अपना सामाजिक दायित्व समझे। उन्होंने कहा कि गंगा तटों पर व्यापक वृक्षारोपण न केवल कटाव रोकने में सहायक होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण भी उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव के. सी श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज, शिवप्रकाश गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, मानवाधिकार प्रदेश सचिव आयुष पाठक, लल्लू राही, अब्बास अली, शिव प्रकाश यादव, अंजनी पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र तिवारी, चन्दन तिवारी, ओमप्रकाश यादव, सोनू सिंह, डॉ. ए.के. उपाध्याय, डॉ. अभिषेक उपाध्याय, जितेंद्र यादव, चंद्रशेखर राय, यादव, शैलेश यादव, विनय राय, चीफ ब्यूरो अजय सिंह, अनिल दुबे, अभय चौबे, विनय कुमार, राहुल मिश्रा, प्रेम प्रकाश सिंह, मृत्युंजय तिवारी, रिजवाना परवीन, अंजना चौहान, विनोद मिश्रा, प्रवीण गुप्ता, अजय कुमार, शिव प्रकाश यादव, शिव प्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जहां बाबा ने छुआ, वहां चमत्कार हुआ! कीनाराम की महिमा से गूंजा रामगढ़

427वें जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा की साधना और सिद्धियों की कथाओं ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks