spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

Chandauli news- पारिवारिक विवाद ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती, भदोही में रोकी गई कार, बच्चा सुरक्षित मिला

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में शनिवार को पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी। साढ़े पांच वर्षीय बालक को कार से ले जाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने जिले की सीमाओं के साथ-साथ वाराणसी और प्रयागराज मार्ग पर भी अलर्ट जारी कराया। तत्परता दिखाते हुए भदोही जनपद की ऊंज पुलिस ने कार को रोककर मासूम को सकुशल बरामद कर लिया, जिसके बाद उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।

डायल 112 पर सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी रजनी पटेल ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनके साढ़े पांच वर्षीय पुत्र शिवम को दो लोग कार से लेकर चले गए हैं। सूचना मिलते ही मुगलसराय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें संबंधित कार रामनगर की ओर होते हुए हाईवे की तरफ जाती दिखाई दी।

पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद से जुड़ा निकला मामला

पुलिस जांच में पता चला कि रजनी पटेल की ससुराल हरियाणा में है। पति सोमवीर से पारिवारिक विवाद के बाद वह करीब दो माह पहले अपने पुत्र शिवम को लेकर मायके रतनपुर आ गई थीं, जबकि उनकी लगभग साढ़े नौ वर्षीय पुत्री हरियाणा में ही रह गई थी। पति लगातार पत्नी से संपर्क कर पुत्र को अपने साथ ले जाने की बात कहता रहा। शनिवार को वह अपने एक साथी के साथ कार से ससुराल पहुंचा और पुत्र को लेकर वहां से चला गया।

सीमाएं सील, हाईवे के थानों को किया गया अलर्ट

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जिले की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाई और वाराणसी तथा प्रयागराज मार्ग के सभी संबंधित थानों को अलर्ट कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई का परिणाम रहा कि भदोही जनपद के थाना ऊंज क्षेत्र में कार को रोक लिया गया और बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

सीओ बोले— बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंपा गया

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मुगलसराय ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पारिवारिक विवाद और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks