spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

Chandauli news- सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

स्वयंभू कालेश्वर धाम और महेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। सावन माह के प्रथम सोमवार पर क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू कालेश्वर धाम तथा सकलडीहा के महेश्वरनाथ मंदिर में तड़के भोर से ही श्रद्धालुओं, कांवड़ियों और व्रती महिलाओं की लंबी कतारें लग गईं। पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

व्रती महिलाओं ने बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल, दही, कनेर के पुष्प तथा अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की। वहीं कांवड़ यात्रियों का जत्था प्रातः तीन बजे से ही मंदिर परिसर में पहुंच गया था। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ जलाभिषेक किया।

सुरक्षा व्यवस्था संभालने में मुस्तैद रही पुलिस, जगह-जगह लगाए गए बैरियर

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी एवं प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद पुलिस बल के साथ पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे। भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख मार्गों एवं मंदिर परिसर के आसपास बैरियर लगाए गए तथा श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन-पूजन कराया गया।

मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी पीयूष तिवारी एवं पुजारी राजेश पांडेय सुबह से ही व्यवस्थाओं में जुटे रहे। मंदिर के पुरोहित रामनिवास पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान लक्ष्मीकांत मिश्रा, राजेंद्र सिंह, राणा यादव, जगदीश यादव, विजय शंकर चौहान सहित एनसीसी के कैडेट और पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहे।

भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर दिनभर जाम, श्रद्धालु रहे परेशान

सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के बीच भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के लगातार आवागमन के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। रेलवे फाटक बार-बार बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर यहां पहले से पुलिस बल तैनात था, लेकिन अत्यधिक भीड़ और लगातार ट्रेनों के संचालन के कारण यातायात सामान्य बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहा। उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ लगातार जाम खुलवाने में जुटे रहे और काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks