बीडीओ सहित ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। विकास खंड में तैनात 55 वर्षीय मनरेगा के सहायक लेखाकार रमेश चौधरी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही ब्लॉक परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ब्लॉक कर्मियों ने व्यक्त की शोक संवेदना
बीडीओ विजय कुमार सिंह और ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए रमेश चौधरी के कार्यकाल और उनके व्यवहार को याद किया। इस दौरान सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, विनय मिश्रा, रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष भवेश त्रिपाठी, जगदीश कुमार यादव (एडीओ समाज कल्याण), एकाउंटेंट विजय शंकर, विजय चौरसिया, जेपी, महेन्द्र गुप्ता, राजीव वर्मा रिंकू, प्रमोद सिंह, जेपी चौहान, धनंजय पांडेय, आकाश सिंह, मिथिलेश गुप्ता, लल्लन राय, सतीश यादव और मनीष सिंह सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



