spot_img
28.5 C
Varanasi
Thursday, October 1, 2026
spot_img

Chandauli news- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत सुरतापुर पथरा गांव के समीप सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फुटियां गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा उर्फ सत्यम के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

ननिहाल से बाइक से लौट रहा था युवक

परिजनों के अनुसार सुनील विश्वकर्मा पेशे से बढ़ई का काम करते थे और परिवार के अकेले कमाऊ सदस्य थे। सोमवार शाम वह अपने ननिहाल देवरापुर गए थे। देर रात बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुरतापुर पथरा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह सड़क किनारे मिला शव

मंगलवार सुबह राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े युवक के शव पर पड़ी। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था सुनील

सुनील विश्वकर्मा तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी धानापुर क्षेत्र के अमरा गांव निवासी गुड़िया देवी के साथ हुई थी। सुनील अपने पीछे पत्नी गुड़िया देवी तथा दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार एक पुत्र की उम्र करीब पांच वर्ष है, जबकि दूसरा महज छह माह का है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बलुआ थाना के उपनिरीक्षक अनंत भार्गव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों द्वारा सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अज्ञात वाहन की तलाश और घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दुर्गा पूजा में नियमों की अनदेखी पर होगी कड़ी कार्रवाई: आयोजकों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। आगामी शारदीय नवरात्रि, दशहरा एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks