spot_img
27.1 C
Varanasi
Monday, August 17, 2026

Chandauli news- एसडीएम ने तीन शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सकलडीहा में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

अनुपस्थित अधिकारियों पर एसडीएम ने जताई नाराजगी

तहसील दिवस में कई विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। नागपंचमी पर्व के कारण कई अधिकारी तहसील दिवस में उपस्थित नहीं हो सके, जिसके चलते फरियादियों को अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

एसडीएम आकांक्षा सिंह और तहसीलदार अनुराग सिंह ने तहसील दिवस में आए फरियादियों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएमआकांक्षा सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, खंड विकास अधिकारी विजय सिंह, पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह, विक्रांत श्रीवास्तव, एडीओ एजी विनय मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुदामा यादव, चंदन यादव, अखिलेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शिक्षा के प्रति जागरूकता और मेधा को प्रोत्साहन ही संस्था का उद्देश्य : आलोक मौर्य

मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर किया सम्मानित खुशी कंप्यूटर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks