परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से ग्रामीणों को पिछले करीब 23 घंटे से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बिजली न रहने के कारण जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है, वहीं पेयजल को लेकर भी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई।

शुक्रवार की देर रात बथावर गांव स्थित शंकर जी मंदिर परिसर के पास लगा सरकारी हैंडपंप अचानक खराब हो गया। हैंडपंप खराब होने से आसपास के लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया। बताया जाता है कि इस हैंडपंप से आसपास के करीब सैकड़ों घरों के लोग पानी की जरूरत पूरी करते हैं। ऐसे में इसके खराब होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मदद से हैंडपंप कराया गया चालू
हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन मौर्य ग्रामीणों की मदद से हैंडपंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कराया गया। हैंडपंप चालू होने के बाद ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार वर्षा के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से पहले ही परेशानी बनी हुई हैं। इसके बाद सरकारी हैंडपंप खराब होने से पेयजल की समस्या और गंभीर हो गई थी। समय रहते हैंडपंप की मरम्मत हो जाने से ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली।


