spot_img
22.1 C
Varanasi
Monday, November 23, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- आवास निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीडीओ ने गुणवत्ता जांच के दिए निर्देश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साँई ने विकास खंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत मझगावां में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण) एवं प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लंबित पट्टा प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उप जिलाधिकारी को अवशेष लाभार्थियों की पट्टा प्रक्रिया नियमानुसार शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं, खंड विकास अधिकारी को आवासों में प्लास्टर का कार्य तत्काल शुरू कराने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए सभी आवासों को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत पूर्ण कराने को कहा।

निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष जोर

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण में मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही तकनीकी टीमों के माध्यम से समय-समय पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच कराने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए), खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हवाई हमले की चेतावनी से लेकर बचाव तक का हुआ अभ्यास, दो मिनट तक गूंजा सायरन

मुगलसराय में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुआ मॉक ड्रिल, ब्लैक आउट कर परखी गई आपदा प्रबंधन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks