परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित टिमिलपुर में साढ़े चार सौ साल पूर्व में निर्मित महेश्वरनाथ मंदिर है। जहां हिन्दू माह के सभी पर्व पर महेश्वरनाथ मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना और जलाभिषेक कार्यक्रम होता है। यहां सुबह शाम कस्बा सहित आसपास गांव की महिलायें और शिवभक्त विद्वान पंडितों के माध्यम से पूजा अर्चना करते है। मान्यता है कि यहां के दर्शन पूजन के बाद लोग स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर जाते है। बीते कई माह से मंदिर मार्ग नाला निर्माण के दौरान कीचड़ युक्त और स्थायी मार्ग का निर्माण नहीं होने से महिलाओं और शिवभक्तों को काफी परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था के अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
टिमिलपुर स्थित महेश्वर नाथ प्राचीन मंदिर पर विभिन्न देवी देवताओं का मंदिर और आदि शक्ति धर्मशाला व गायत्री परिवार का पूजा स्थल है। यहां पर महाशिवरात्री से लेकर सावन माह,नवरात्रि,देवदिवाली,डाला छठ महापर्व पर,जीयूतिया सहित अन्य धार्मिक पर्व पर महिलाओं की भीड़ जुटता है। सुबह शाम कस्बा सहित आसपास के व्यापारी और महिलायें दर्शन पूजन के लिये मेन गेट कस्बा और टिमिलपुर से होकर आती है। बीते दो माह से फोरलेन सड़क और नाला निर्माण के लिये टिमिलुपर मंदिर मार्ग को जेसीबी से खोद दिया गया है। नाला निर्माण उंचा हो जाने से आने जाने वाले महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। यहां तक की मार्ग पर मिट्टी का ढ़ेर होने से मंदिर मार्ग कीचड़ युक्त मार्ग में तब्दील होगया है। आने जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था की लापरवाही पर जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग उठाया है।