spot_img
32.3 C
Varanasi
Sunday, October 4, 2026
spot_img

Chandauli news- उमस और तेज धूप का बढ़ा प्रकोप, सीएचसी की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
सकलडीहा। दो दिनों की बारिश के बाद शनिवार को निकली तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी दिखाई दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सकलडीहा की ओपीडी में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई, जिससे चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को जांच व परामर्श देने में काफी व्यस्तता रही। शनिवार को ओपीडी में कुल 241 मरीजों का पंजीकरण किया गया।

ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था के कारण कई मरीजों को तेज धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। अधिकांश मरीज सिरदर्द, गैस, पेट दर्द, चक्कर, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे।

सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर से बाहर निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढकें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तथा अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। उन्होंने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कूलर का पानी नियमित रूप से बदलने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की भी सलाह दी।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. बी.के. प्रसाद ने बताया कि बढ़ती गर्मी और उमस के कारण मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव जायसवाल, डॉ. धीरेन्द्र, शिवेन्द्र, उपेन्द्र, शाहिद आलम अंसारी, पीआरओ अमित मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समाजसेवी तौफीक उर्फ टुन्नू खां के 22 वर्षीय पुत्र नौशाद की गुरुवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks