spot_img
38.2 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा में कर्बला से लेकर मुख्य मार्ग पर जलभरॉव से फजीहत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

डीएम और एसपी के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के जेई और इंस्पेक्टर ने जलभरॉव स्थल का किया मुआयना

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। शनिवार को दोपहर में हुई झमाझम बारिश से सकलडीहा कस्बा से लेकर मुख्य मार्ग पर भारी जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न होगया। सम्पूर्ण समाधान दिवस से वापस चंदौली जाते समय डीएम एसपी ने मुख्य मार्ग पर जलभरॉव की हालत देख पीडब्ल्यूडी और कोतवाली पुलिस को समस्या से निजात दिलाने का निर्देश दिया। मुर्हरम पर्व पर जलभरॉव की समस्या सड़कों पर नहीं होने को बताया।

सकलडीहा में फोरलेन सड़क और नाला निर्माण कार्य बीते ढ़ाई साल से धीमी गति से होने से कस्बा के व्यापारी से लेकर आने जाने वाले राहगीर और वाहन चालक सहित अधिकारी परेशान है। डाकघर के समीप भू माफियाओं और प्लाटरों के दबाब में पुलिया का निर्माण नही शुरू करने से आये दिन डाकघर से यूबीआई बैंक तक जलभरॉव की स्थिती हो जा रही है। शनिवार को हुई झमाझम बारिश से सकलडीहा मुख्य मार्ग पर जलभरॉव के कारण कई लोग गड्डे में गिरकर घायल होगये। सम्पूर्ण समाधान दिवस से वापस चंदौली जाते समय डीएम और एसपी ने सड़क की हाल देख पीडब्ल्यूडी और कोतवाली पुलिस को मुर्हरम का त्योहार देखते हुए कर्बला तक जलभरॉव की समस्या का दूर करने का निर्देश दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के माध्यम से समस्या दूर कराने में जुटे रहे। वही कस्बा में भी गली और मुहल्लों में चौक स्थान आने जाने वाले मार्ग पर भी भारी जलभरॉव होने से ग्रामीणों ने सचिव और प्रधान को कोसते नजर आये। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,किसान नेता पिंटू पाल,शेषनाथ यादव ने जलभरॉव की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

नाला निर्माण होने के बाद भी दुकानों के सामने जलभरॉव

फोर लेन सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से नाला निर्माण को लेकर कच्छप गति से कार्य किये जाने के कारण दुकानों के सामने बने नाला होने के बाद भी दुकानों के सामने जलभरॉव की स्थिती है। पटरी व्यवसाई सब्जी और फल विक्रेता जलभरॉव को लेकर परेशान दिखे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks