spot_img
27.2 C
Varanasi
Monday, October 5, 2026
spot_img

Chandauli news- 100 मीटर की मंजूरी, 60 मीटर काम के बाद सड़क अधूरी; नागेपुर में ग्रामीणों का प्रदर्शन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। कस्बे के नागेपुर गांव में रविवार को अधूरे इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि 100 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण की स्वीकृति के बावजूद महज 60 मीटर सड़क बनाकर काम बंद कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दस वर्षों से कच्चे रास्ते से आवागमन

ग्रामीणों ने बताया कि सकलडीहा पीजी कॉलेज के सामने स्थित कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। यहां के लोग पिछले करीब दस वर्षों से कच्चे और मिट्टी के रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं। बारिश के दिनों में मार्ग की स्थिति और खराब हो जाती है। कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार कच्चे रास्ते के कारण बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को विशेष परेशानी होती है। रात के समय पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से लोग रास्ते में गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण पूरा होने से कॉलोनी के लोगों को आवागमन की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्वीकृत 100 मीटर मार्ग में से केवल 60 मीटर निर्माण कराकर शेष हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर अधूरे मार्ग का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन में राजू प्रजापति, राकेश प्रजापति, बबलू प्रजापति, चंदन पासवान, जितेंद्र राय, किशन राय, रमेश राय, संतोष मौर्य, चंद्रावती, कुसुम देवी, सरिता सिंह, जानकी देवी, अनिल सिंह और चंदन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। सैयदराजा थाना...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks