spot_img
28.7 C
Varanasi
Thursday, August 6, 2026
spot_img

Chandauli news- पीएम श्री विद्यालय में चोरी, रसोई का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला तोड़ने का भी किया प्रयास, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, प्रभुपुर में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए रसोईघर (किचन) का ताला तोड़ दिया और गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, बर्तन, डेस्क, बाल्टी, भगौना, ट्यूबलाइट, ब्लैकबोर्ड, बिजली के तार सहित अन्य आवश्यक सामग्री चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष सहित अन्य कमरों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके। यदि चोर अन्य कमरों में प्रवेश कर जाते तो विद्यालय को और अधिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता था। आशंका जताई जा रही है कि विद्यालय की कुछ डेस्क और बेंच भी ट्रॉली (सगड़ी) पर लादकर ले जाई गई हैं।

गुरुवार सुबह जब प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं अन्य शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो किचन का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री तथा डायल-112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि क्षेत्र में बेखौफ चोर लगातार मंदिरों, विद्यालयों और घरों को निशाना बना रहे हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने की आवश्यकता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले का शीघ्र खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, ग्राम प्रधान की भी नहीं बची कुर्सी की साख

लगातार आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, डीएम और एसपी की संयुक्त कार्रवाई परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। जनपद में अपराध...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks