spot_img
24.9 C
Varanasi
Tuesday, October 6, 2026
spot_img

Chandauli news- काली माता मंदिर निर्माण को लेकर चतुर्भुजपुर में उत्साह, ग्रामीणों ने मिलकर उठाया बीड़ा

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा चतुर्भुजपुर में प्राचीन काली माता मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। मंदिर के निर्माण में गांव के सक्रिय कार्यकर्ता और ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। धार्मिक आस्था से जुड़े इस कार्य को सभी के सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है।

धार्मिक स्थल के निर्माण में बढ़ा ग्रामीणों का उत्साह

मंदिर निर्माण कार्य में नितेश जायसवाल, अभय जायसवाल, अजीत यादव, अरविंद यादव, संत मोदनवाल, विक्की जायसवाल, प्रशांत यादव, राजीव यादव (राहुल), कुलदीप यादव और छोटू राय सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्राचीन काली माता मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके निर्माण से धार्मिक गतिविधियों को और बेहतर स्थान मिलेगा।

समस्त ग्रामवासियों का मिल रहा सहयोग

मंदिर निर्माण कार्य में समस्त ग्रामवासी भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सामूहिक सहयोग और आपसी एकजुटता से मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। मंदिर निर्माण को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सेवा फर्स्ट नवाचार चुनौती में आरती-अभय की टीम ने मारी बाजी, अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रस्तुति देकर बनी प्रथम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सकलडीहा पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks