spot_img
23.1 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

सकलडीहा विधायक ने किसानों को मुआवजा और फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर उपजिलाधिकारी सौपा पत्रक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरूवार को उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर को पत्रक सौपा। समस्या का समाधान शीघ्र नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया। इस दौरान सकलडीहा में हो रहे फोरलेन सड़क और किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग उठाया।

विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने चार नवंबर से एसआईआर शुरू है। लेकिन एसआईआर के दौरान हो रहे तकनिकी समस्या को लेकर मतदाताओं का नाम सम्मलित नहीं हो पा रहा है। जिसे लेकर एसडीएम से चर्चा करते हुए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने को कहा। इसके अलावा बीते दिनों बारिश से बर्बाद हुई किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग किया। इसके पूर्व सकलडीहा में आंबेडकर प्रतिमा के समीप नाला निर्माण को ठीक कराये जाने व कब्रिस्तान के समीप अधूरा पुलिया निर्माण और हैंडपंपों को लगाये जाने मांग किया। कहा कि कार्यदायी संस्था की ओर से भू स्वामियों को हुई मकानों के क्षतिग्रस्त का मुआवजा तक नहीं मिला है। सड़क निर्माण के कारण हो रही जाम की समस्या और विभिन्न मार्गो का निर्माण कार्य शुरू कराये जाने की मांग किया। चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर सपा आन्दोलन के लिये मजबूर होगी।

इस मौके पर नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्रशुक्ल, अनिल सिंह यादव, प्रभात, विक्की,सुभाष यादव,अनिल चौहान,सिंटू यादव,सत्यप्रकाश यादव,मुन्ना सिंह, मुन्नीलाल, सुरेन्द्र यादव,गोबिंद सोनकर सहित अन्य रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks