spot_img
28 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

Chandauli news- सड़क चौड़ीकरण को लेकर सैकड़ों वर्ष पुरानी काली मंदिर पर चला बुल्डोजर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तेन्दुईपुर स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी बउरहिया काली माता के मंदिर पर सोमवार को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण से पूर्व माता की मूर्ति की स्थापना विधि विधान से नवनिर्मित मंदिर में कराया जा चुका है। मंदिर के टूटने से आवागमन में काफी सहुलियत होगा।

सकलडीहा कस्बा में लम्बे समय से हाइवे निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें तेन्दुई पुर स्थित काली माता की मंदिर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ गया था। जिसे लेकर कार्यदायी संस्था और पीडब्ल्यूडी विभाग परेशान थी। एक माह पूर्व माता की मंदिर का निर्माण होने पर विधि विधान से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भंडारे और कलश यात्रा के साथ किया गया। सोमवार को सुबह कार्यदायी संस्था की ओर से मंदिर से लेकर परिसर के कुछ हिस्सा पर जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया गया। मंदिर के टूटने से आवागमन और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वही मंदिर समिति की ओर से टूटी हुई मंदिर के समीप गेट और बाउड्री कराये जाने की मांग किया है। जिससे नवनिर्मित मंदिर की सुरक्षा और दर्शनार्थियों को पूजा पाठ करने में सहुलियत मिले।

इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर  ने बताया कि मंदिर के स्थान पर नयी मंदिर बना दिया गया है। ध्वस्ती करण के बाद मंदिर के सामने से बाउड्री और गेट का निर्माण कराया जायेगा।

इस मौके पर मंदिर के प्रबंधक रतेन्द्र राजभर, टुनटुन राजभर, कैलाश पुजारी शामू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय में गूंजी विधिक जागरूकता की आवाज, विद्यार्थियों को दी पॉक्सो अधिनियम की जानकारी

विधिक जागरूकता शिविर में निःशुल्क कानूनी सहायता की भी दी जानकारी परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली मुगलसराय। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks