spot_img
19.1 C
Varanasi
Sunday, November 22, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- चंदौली में दिनदहाड़े अस्पताल में भर्ती महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

आरोपी युवक बीपी की दवा लेने के बहाने पहुंचा था अस्पताल

गोली मारकर तमंचा लहराते हुए युवक अस्पताल से भागा स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर स्थित जीवक अस्पताल में सोमवार सुबह हुई भर्ती महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी युवक को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया। घटना के बाद आरोपी बाइक से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अस्पताल में बीपी की दवा लेने के बहाने पहुंचा था। इसके बाद वह वार्ड में गया और भर्ती महिला लक्ष्मीना (55) की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका बिहार के भभुआ की रहने वाली थीं और पैर के ऑपरेशन के बाद अस्पताल में भर्ती थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने अस्पताल परिसर में एक और फायरिंग की और तमंचा लहराते हुए युवक अस्पताल से भागने लगा। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच में जुटी है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हवाई हमले की चेतावनी से लेकर बचाव तक का हुआ अभ्यास, दो मिनट तक गूंजा सायरन

मुगलसराय में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुआ मॉक ड्रिल, ब्लैक आउट कर परखी गई आपदा प्रबंधन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks