spot_img
32.7 C
Varanasi
Friday, August 7, 2026
spot_img

चंदौली में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

जमाखोरी करने वाले या गैस की कालाबाजारी करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी: जिलाधिकारी

सोशल मीडिया पर गैस की कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएँ प्रसारित की जा रही हैं, जिससे आम लोगों में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के संबंधित तेल कंपनियों के प्रबंधकों एवं एलपीजी गैस वितरकों के साथ गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधकों ने जानकारी दी कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी गैस वितरकों को उनकी मांग के अनुरूप समय-समय पर गैस की आपूर्ति की जा रही है। बैठक में मौजूद सभी गैस वितरकों ने भी इस बात की पुष्टि की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर सोशल मीडिया पर गैस की संभावित कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएँ प्रसारित की जा रही हैं, जिससे आम लोगों में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाले, जमाखोरी करने वाले या गैस की कालाबाजारी करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि गैस की पूर्ण उपलब्धता को देखते हुए अनावश्यक रूप से अतिरिक्त गैस सिलेंडर की बुकिंग या घरों में गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से गैस उपलब्ध हो सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, अनधिकृत भंडारण या अवैध वितरण करना नियमों का उल्लंघन है, ऐसे मामलों में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी गैस वितरकों को निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न होने दें। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को एलपीजी गोदामों, वितरण केंद्रों एवं अन्य संदिग्ध स्थलों पर नियमित निरीक्षण करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अंत में जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से संयम बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। साथ ही चेतावनी दी कि इस संबंध में अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इस बैठक में पुलिस अधीक्षक आदित्य लाँघे, अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

8वें वेतन आयोग के समक्ष शिक्षकों और राष्ट्रीय पेंशन कर्मचारियों की मजबूत पैरवी, सामाजिक सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठीं

परिवर्तन टुडे न्यूज नई दिल्ली। आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन (एआईएनपीएसईएफ) ने देशभर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks