परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी स्वाभिमान और नारी स्वालंबन विषय को केंद्रित रखते हुए एवं उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र के दिशा निर्देश अनुसार छात्राओं ने इस विषय संबंधित से पोस्टर प्रदर्शित किया साथ ही साथ मानव श्रृंखला का निर्माण कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसी ही जनजागृति द्वारा महिलाओं के अंदर नई जागरूकता लाने के साथ ही साथ सशक्त भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेगी।
मिशन शक्ति कार्यक्रम संयोजक डॉ. सीता मिश्रा ने जन जागरूकता कार्यक्रम के महत्वपूर्ण पहलुओं एवं परिचय क्रम में इस कार्यक्रम के महत्व एवं उपलब्धियां पर अपने वक्तव्य रखें।
इस कार्यक्रम में डॉ. वंदना, डॉ. प्रीतम उपाध्याय, डॉ. रीता वर्मा, डॉ. मीनू श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी।


