spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

नरायनपुर पम्प कैनाल का विधायक सुशील सिंह ने निरीक्षण, नहरों में उच्च क्षमता से पानी छोड़ने का दिया निर्देश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शुक्रवार को नरायनपुर पंप कैनाल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से सभी पंप कैनाल को तत्काल खोलकर नहरों में पानी छोड़ने का निर्देश दिया। ताकि धान की रोपाई में किसानों को पानी की समस्या न हो सके।

उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को धान की खेती के लिए पानी की अति आवश्यकता है। इसको देखते हुए सभी पंपों को पूरी क्षमता से चलाने की जरूरत है। ताकि किसानों को नहरों के टेल तक पानी पहुंच जाए। किसानों का खेती ही उनकी पूंजी है। किसानों के हित के लिए नहरों में पानी पूरी क्षमता के साथ छोड़ा जाए। नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ने में कोई समस्या हो तो उसे तत्काल दूर किया जाए। किसान हित में कोई भी लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई तय है। पानी को लेकर कोई भी बहाना नहीं चलेगा।

सरकार किसानों के समस्याओं के निदान के लिए हमेशा अग्रसर है। किसानों के धान की नर्सरी के लिए नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। ताकि किसानों को खेती कार्य के लिए पानी की समस्या नहीं हो सके। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया जा चुका है। इस मौके पर मृत्युंजय सिंह दीपू,गगन सिंह आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks