spot_img
15.1 C
Varanasi
Friday, November 27, 2026
spot_img
spot_img

राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में सैनिकों का योगदान अमूल्य: प्राचार्य

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पुलवामा शहीद दिवस पर सकलडीहा पीजी कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित: दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं सुरक्षा चेतना को सुदृढ़ करना रहा।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अमित कुमार, सहायक प्राध्यापक, रक्षा अध्ययन विभाग, किसान पीजी कॉलेज (बस्ती) उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने पुलवामा हमले की पृष्ठभूमि, भारत की आतंकवाद विरोधी नीति तथा सशस्त्र बलों के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुलवामा जैसे कायरतापूर्ण हमलों ने देश की सामूहिक चेतना को झकझोरा है और आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े विषयों को गंभीरता से समझे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने की। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में सैनिकों का योगदान अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर रक्षा अध्ययन प्रभारी प्रो. विजेंदर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की गोष्ठियाँ विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। कार्यक्रम में प्रो. उदय शंकर झा, प्रो. समीम इमरान, प्रो. एमपी सिंह डॉ. जगन्नाथ पांडे, डॉ. इंद्रदेव सिंह डॉ. अमन मिश्रा, डॉ. मनीष राय, बृजेश यादव, श्याम लखन सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा वक्ताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद की चुनौती और नागरिकों की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर, वरिष्ठ नागरिकों को दी अधिकारों की जानकारी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks