spot_img
17.7 C
Varanasi
Thursday, November 26, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- धानापुर ने लगातार 11वीं बार जीती जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की ट्रॉफी, दबदबा कायम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली
Story By- राहुल गिरी
धानापुर। शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कॉलेज आवाजापुर परिसर में आयोजित 24वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह सत्र 2026-27 का गुरुवार को उत्साह और उमंग के बीच भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में विकासखंड धानापुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 11वीं बार जनपदीय विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। चकिया दूसरे तथा चंदौली सदर तीसरे स्थान पर रहा। धानापुर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से शिक्षकों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

खेल के मैदान में धानापुर का दबदबा

दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन से ही धानापुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली थी। दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने उसी जोश और जज्बे के साथ मैदान में उतरकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। दौड़, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। लगातार 11वीं बार विजेता बनने के साथ धानापुर ने जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा।

विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

समापन समारोह की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने की। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेता विकासखंड को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार मिलने पर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।

सामूहिक प्रयास और मेहनत का परिणाम

धानापुर के खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों एवं खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे विकासखंड के शिक्षकों के सामूहिक प्रयास, बेहतर प्रशिक्षण, समर्पण और बच्चों की कठिन मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अश्वनी कुमार सिंह, नवीन सिंह, अशोक सिंह चंद्र कांत, अवधेश सिंह, बृजेश सिंह, नत्थू यादव, सुजीत पांडेय, जय प्रकाश सिंह, मनीष सिंह, नारद यादव, अंजलिका राय, झब्बू पाल, दुर्गेश पांडेय, शिवेंद्र मिश्र, रजिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, खेल प्रशिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जेपी रावत ने किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- संविधान दिवस पर प्रधानाचार्य ने दिया जागरूक नागरिक बनने का संदेश, सकलडीहा इंटर कॉलेज मे मेधावी छात्र हुए सम्मानित

छात्र-छात्राओं ने संविधान के प्रति जागरूकता का दिया परिचय, विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks