spot_img
17.7 C
Varanasi
Thursday, November 26, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- माधोपुर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, भक्ति में सराबोर हुआ गांव

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जनपद के माधोपुर गांव में गुरुवार को भक्तिमय वातावरण के बीच सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन धार्मिक अनुष्ठान, ब्राह्मण भोज और श्रीकृष्ण की महिमा के वर्णन से पूरा गांव भक्तिरस में सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा पंडाल में पहुंचकर आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ लिया।

ब्राह्मण भोज के बाद पिता को दी श्रद्धांजलि

कथा के शुभारंभ से पहले पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक ने सपरिवार ब्राह्मणों को भोजन परोसकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद अपने पिता स्वर्गीय रामअवध सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात कथा पंडाल में पहुंचकर सपरिवार श्रद्धालुओं के बीच बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।

भक्ति और सदाचार का संदेश देती है भागवत कथा

कथावाचिका पंडित गौरांगी गौरी ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के साथ कथा का शुभारंभ किया। प्रथम दिन उन्होंने श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक महत्व, भगवान की महिमा तथा मानव जीवन में भक्ति, सत्कर्म, धर्म और सदाचार की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के भीतर आध्यात्मिक चेतना और भक्ति भाव को जागृत करता है।

उन्होंने कहा कि आंखों का काम अच्छा देखना, कानों का काम अच्छा सुनना, हाथों का काम अच्छा स्पर्श करना और मस्तिष्क का काम अच्छे विचारों को धारण करना है। मनुष्य को अपने जीवन में सदैव अच्छे कर्मों और विचारों को स्थान देना चाहिए। शुद्ध मन और सच्ची श्रद्धा से भागवत कथा का श्रवण करने वाले व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं। कथा मनुष्य को बुराइयों से दूर कर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है तथा जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है।

जयकारों से गूंजा कथा पंडाल, उमड़े श्रद्धालु

कथा के दौरान पूरा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। माधोपुर गांव में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथास्थल पर पहुंचे। कथावाचिका पंडित गौरांगी गौरी के आगमन पर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद भक्तों ने एकाग्रचित होकर कथा का श्रवण किया और उसमें बताए गए आध्यात्मिक संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर एमएलसी विनीत सिंह, रामकिशुन यादव, उपेंद्र सिंह, रामजन्म यादव, इमरान खान, धर्मराज सिंह, नागेंद्र सिंह, अनुज सिंह, अमित सिंह, रमेश यादव, इंद्रजीत सिंह, बाला सिंह, रजनीश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- धानापुर ने लगातार 11वीं बार जीती जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की ट्रॉफी, दबदबा कायम

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली Story By- राहुल गिरी धानापुर। शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कॉलेज आवाजापुर परिसर में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks