spot_img
30.6 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने पर संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन: हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के बथावर गांव में श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर चल रहे जीर्णोद्धार ( फर्श टाइल्स एवं रेलिंग ) का कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे बुद्धवार शाम से संकीर्तन शुरू हुआ जो गुरुवार को सुबह सम्पन्न हुआ। उसके बाद रुद्राभिषेक कार्यक्रम समापन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां स्थानीय ग्रामीणों के साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी विधि-विधान से बाबा का दर्शन-पूजन कर मनोकामनाएं मांगीं।

श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन के दौरान हरि राम नाम संकीर्तन और भजन-कीर्तन का सिलसिला लगातार चलता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया। आयोजन के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था स्थानीय ग्रामीणों और आयोजकों द्वारा मिलकर की गई थी, जो पूरे दिन सुचारू रूप से चलती रही।

इस धार्मिक आयोजन में बथावर गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नन्हीं प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर, ‘विकसित भारत’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

निबंध प्रतियोगिता में संयुक्त प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में लाडो ने हासिल किया पहला स्थान परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। ब्लॉक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks