एनजे वेल्थ पीबीटी-2026 में डॉ. विनय प्रकाश तिवारी को मिला प्रतिष्ठित सम्मान
परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में मुगलसराय की कंपनी एलटीपी कैलकुलेटर फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और पूर्वांचल का गौरव बढ़ाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्तर क्षेत्र में सर्वाधिक एनजे ई-वेल्थ खाते खोलने के लिए कंपनी को ‘उत्तर क्षेत्र विजेता’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

55 हजार से अधिक वितरकों के बीच मिली सफलता
एनजे वेल्थ के देशव्यापी नेटवर्क में 55 हजार से अधिक वितरक जुड़े हुए हैं। ऐसे विशाल नेटवर्क के बीच उत्तर क्षेत्र में सर्वाधिक एनजे ई-वेल्थ खाते खोलकर पहला स्थान हासिल करना कंपनी की उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है। मुगलसराय से अपनी यात्रा शुरू करने वाली एलटीपी कैलकुलेटर का राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में यह मुकाम हासिल करना पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव की बात है।
मुंबई में मिला सम्मान
मुंबई में आयोजित एनजे वेल्थ पीबीटी-2026 कार्यक्रम में कंपनी के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। सम्मान मिलने के बाद कंपनी से जुड़े लोगों और निवेशकों में भी खुशी का माहौल रहा।
निवेशकों के भरोसे को बताया सफलता का आधार
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि यह पुरस्कार केवल कंपनी का नहीं, बल्कि उन सभी निवेशकों के भरोसे का सम्मान है, जिन्होंने अपने भविष्य की वित्तीय योजनाओं के लिए कंपनी पर विश्वास किया है। उन्होंने कहा कि कोई अपनी बेटी की शादी के लिए धन जुटा रहा है, कोई बच्चों की शिक्षा के लिए, कोई घर खरीदने का सपना देख रहा है तो कोई सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन की योजना बना रहा है।
उन्होंने कहा कि जब लोग अपने जीवन से जुड़े इतने महत्वपूर्ण वित्तीय लक्ष्यों की जिम्मेदारी किसी संस्था को सौंपते हैं, तो उनके विश्वास से बड़ी जिम्मेदारी कोई दूसरी नहीं हो सकती।
मुगलसराय से देशभर में बनाई पहचान
डॉ. तिवारी ने कहा कि मुगलसराय जैसे छोटे शहर से शुरू हुई कंपनी का आज देशभर के 55 हजार से अधिक वितरकों के विशाल नेटवर्क के बीच अपनी अलग पहचान बनाना गर्व का विषय है। इसके पीछे निवेशकों का विश्वास, सहयोगियों का साथ और पूरी टीम की मेहनत प्रमुख आधार है।
उन्होंने इस उपलब्धि को एलटीपी कैलकुलेटर के सभी निवेशकों, सहयोगियों और पूरी टीम को समर्पित करते हुए कहा कि कंपनी भविष्य में भी निवेशकों के दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों को केंद्र में रखकर निरंतर कार्य करती रहेगी।













