spot_img
38.2 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

अधिकारियों की मनमानी से किसान बिचौलियों को अनाज बेचने को मजबूर- भाकपा माले

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। भाकपा माले सहित सहयोगी संगठन की ओर से 23 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन रविवार को भी सकलडीहा तहसील पर जारी रहा। धरने के छठवें दिन भाकपा माले के पदाधिकारियों ने कहा कि जनता की सवालों को लेकर बीते छह दिनों से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। एक बार भी तहसील प्रशासन समस्याओं के निस्तारण के लिये धरनारत आन्दोलनकारियों से चर्चा तक नहीं किया। चेताया कि समस्या के समाधान होने तक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर वक्ताओं ने नईबाजार क्रय केन्द्र प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि धानापुरा ग्राम सभा के हजारों किसानों की जमीन की हेरा फेरी को अभी तक दुरूस्थ नहीं किया गया। नरौली और बलारपरु गांव के भूमिहीनों को मिला हुआ पट्टा अभिलेख में दर्ज नहीं हुआ। ग्राम सभा पपौरा भूमि प्रबंधन समिति द्वारा बाबा साहब स्मारक के लिए किए गए प्रस्ताव को अभिलेख में दर्ज नही किया जा रहा है। चहनिया में निर्माणाधीन 50 वेड के हॉस्पिटल को शुरू कराये जाने की मांग किया। सकलडीहा इंटर कॉलेज की खेल मैदान का सुंदरीकरण और  सकलडीहा की नालों की खुदाई कराये जाने की मांग किया। धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत सिंह ने कहा कि तहसील प्रशासन की मनमानी के कारण सुबह से लेकर शाम तक ग्रामीण तहसील प्रशासन की दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। किसानों का नईबाजार क्रय केन्द्र प्रभारी की मनमानी के कारण बिचौलियों को अनाज बेचने के लिये मजबूर है। भाकपा माले जनता के ज्वलंत सवालों को हल होने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दिया।

इस मौके पर धरने पर तूफानी गोंड , हरिनारायण मौर्य, डॉक्टर सुदर्शन राय,शिव कुमार सरकार, रेखा,  अंजनी देवी, अलगू राम मौजूद रहे। अध्यक्षता कामरेड उमानाथ चौहान  ने किया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks