spot_img
23.1 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

अदालत पहलवान की मनाई गई छठी पुण्यतिथि, किए गए याद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पहलवानी व शिक्षा की जगाते रहे अलख

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकासखंड क्षेत्र के बथावर गांव निवासी स्वर्गीय श्याम वृक्ष पांडेय ( अदालत पहलवान ) की छठी पुण्यतिथि रविवार को उनके पुत्र की अगुवाई में शिष्यों समेत स्थानीय लोगों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से पुण्यतिथि मनाई गई।

जोड़ी, गदा, कुश्ती के हरफनमौला रहे स्वर्गीय अदालत पहलवान जनपद चंदौली ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों में भी अपने नाम के साथ जनपद का नाम रोशन किया। वह ढाई मन का गदा एक ही हाथ से फेर दिया करते थे जो आज भी चिन्ह के तौर पर रखा गया है। वह आसपास के गांव में कुश्ती कला सिखाने के लिए बुलाया जाए करते थे। दरियापुर, सरेहुवां, बथावर मे उनके अनेक शिष्य आज भी उन्हें स्मरण करते है, और पहलवानी के बल पर अच्छे पोस्ट पर कार्यरत है।

इस दौरान मौजूद शिष्यों बालकिशन पहलवान, मोहन पहलवान, कांता पहलवान, विक्रमा पहलवान, प्रभाकर पहलवान, अजीत पहलवान, राम अवतार पहलवान ने अपने गुरु द्वारा पहलवानी की कला से जुड़ी कई यादगार कुश्तीयों का जिक्र करके उनकी याद को ताजा कर दिया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks